उप्र में अगले 24 घंटे में गर्मी कम होने के आसार

लखनऊ, 2 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी समेत अन्य कुछ क्षेत्रों में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को रात में हुई बूंदाबांदी और चल रही हवा के कारण गर्मी से कुछ निजात मिली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में गर्मी कुछ कम होने का आसार जताया है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार, ईरान से चलने वाली उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण मार्च से जून के बीच में लू चलती है। मानसून पूर्व बारिश कम होने से राहत नहीं मिल पा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, चार जून के बाद गर्मी और लू से कुछ राहत मिलने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली पुरवाई से पारा गिरेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक दो दिन में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

प्रदेश के तापमान में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। रविवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, कानपुर का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम 44 डिग्री सेल्सियस रहा। गोरखपुर का न्यूतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493