खानों के साथ अभी फिल्में नहीं : बिपासा

मुंबई, 17 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री बिपासा बसु हिंदी फिल्मोद्योग में 15 वर्ष बिता चुकी हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने शीर्ष खान अभिनेताओं में से किसी के साथ काम नहीं किया है। चाहे वह शाहरुख, आमिर हों या सलमान। लेकिन बिपासा को इसका कोई पछतावा नहीं है।

बिपासा की हालिया फिल्म ‘अलोन’ शुक्रवार को रिलीज हुई। उन्होंने आईएएनएस से कहा, “यहां कई अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने खानों के साथ काम किया और उसके बाद गायब हो गईं। फिर ऐसी बड़ी फिल्मों का क्या मतलब? जिस वर्ष मैंने ‘अजनबी’ के साथ यहां शुरुआत की, उसी वर्ष ‘लगान’ रिलीज हुई थी, जिसमें ग्रेसी सिंह थीं। यह एक चर्चित फिल्म थी.. लेकिन मैं अभी भी यहां हूं।”

बिपासा ‘राज’, ‘जिस्म’, ‘नो एंट्री’, ‘धूम2’, ‘अफरान’, ‘कॉरपोरेट’, ‘रेस’, ‘बचना ऐ हसीनो’, ‘राज3’ और ‘क्रिएचर’ जैसी बॉलीवुड की फिल्मों में काम कर चुकी हैं। कई डरावनी फिल्मों में काम कर चुकीं बिपासा अब हास्य फिल्में करना चाहती हैं।

उन्होंने कहा, “मैं एक अच्छी हास्य फिल्म करना चाहती हूं, न कि घिसी-पिटी कॉमेडी। लोग अभी मेरे हास्य पक्ष को नहीं देख पाए हैं। मैं उसे करना चाहूंगी।”

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493