भाजपा ने राम का जाप विकृत करने के लिए सीता का नाम हटाया : ममता

कोलकाता, 3 जून (आईएएनएस)। ‘जय श्री राम’ के नारे को विकृत बताते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर भगवान राम की पत्नी सीता का नाम ‘जय सिया राम’ के मूल मंत्र से हटाने का आरोप लगाया।

कोलकाता, 3 जून (आईएएनएस)। ‘जय श्री राम’ के नारे को विकृत बताते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर भगवान राम की पत्नी सीता का नाम ‘जय सिया राम’ के मूल मंत्र से हटाने का आरोप लगाया।

ममता ने कहा, “भाजपा जो कुछ भी कहती है आप लोग उसे लिखते हैं। ‘जय सिया राम’ का नारा उत्तर प्रदेश में इस्तेमाल किया जाता है। इसका मतलब है राम और सीता की महिमा।”

बनर्जी ने राज्य सचिवालय नबन्ना में मीडियाकर्मियों से कहा, “जब महात्मा गांधी जी ‘राम धुन’ को जपा करते थे, तो वे कहते थे, ‘रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीता राम’ लेकिन भाजपा ने मां सीता के नाम को हटा दिया। उन्होंने मूल मंत्र को विकृत कर दिया है और अब एक नया नारा बना रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “आप लोग उनकी (भाजपा की) धुन पर नाच रहे हैं। लेकिन मैं ऐसा नहीं करूंगी। मैं कुरान, पुराण, वेद, वेदांत, बाइबिल, गुरु ग्रंथ साहिब और त्रिपिटक को मानूंगी। मैं भाजपा के नारे को नहीं मानूंगी।”

पश्चिम बंगाल में ‘जय श्री राम’ के नारे ने बड़ा विवाद पैदा कर दिया है।

राज्य में भाजपा कार्यकर्ता लगातार ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते हैं, जिससे ममता अपना आपा खो बैठती हैं। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनौती दी है कि अगर हिम्मत है तो वे उसके सामने आकर नारा लगाएं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493