चंडीगढ़, 4 जून (आईएएनएस)। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक वी.पी. सिंह बदनौर ने मंगलवार को जनता को ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं दीं।
बदनौर ने कहा, “ईद-उल-फितर से सभी लोगों में भाईचारा, दया और साझेदारी की भावना जागृत होती है और यह हमारे समग्र समाज के बहुलतावादी संबंधों को मजबूत करती है।”
राज्यपाल ने लोगों से यह त्यौहार सांप्रदायिक सौहाद्र्र, शांति और प्यार से मनाने का आग्रह किया जिससे राष्ट्रीय एकता और अखंडता को लंबे समय तक कायम रखा जा सके।
dharmpath.com dharmpath