आतंकवादी तारा 5 दिन की पुलिस हिरासत में

चंडीगढ़, 17 जनवरी (आईएएनएस)। पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या मामले में दोषी करार दिए गए और थाईलैंड से प्रत्यर्पित खालिस्तानी आतंकवादी जगतार सिंह तारा को शनिवार को यहां की एक अदालत ने पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

तारा को राष्ट्रीय सिख संगत प्रमुख रूल्दा सिंह की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस के ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। रूल्दा सिंह की पटियाला जिले में 28 जुलाई, 2009 को हत्या कर दी गई थी।

खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) प्रमुख तारा को शुक्रवार को थाईलैंड से प्रत्यर्पित किया गया।

थाईलैंड पुलिस और पंजाब पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के अभियान में तारा को छह जनवरी को थाईलैंड में पकड़ा गया था।

पंजाब पुलिस की खुफिया शाखा को तारा के थाईलैंड में होने की जानकारी मिली थी। बैंकाक की अदालत ने छह जनवरी को तारा को भारत प्रत्यर्पित करने का आदेश दिया था।

पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह हत्याकांड में भी तारा को दोषी करार दिया गया था। बेअंत सिंह की 31 अगस्त, 1995 को पंजाब सचिवालय परिसर में आत्मघाती बम हमले में मौत हो गई थी।

तारा (40) थाईलैंड में गुरमीत सिंह के नाम से अवैध रूप से रह रहा था।

एक ही बैरक में पंजाब के बुड़ैल जेल में कैद तीन आतंकवादियों तारा, जगतार सिंह हवारा और परमजीत सिंह भौरा व उनके सहयोगी देवी सिंह ने सनसनीखेज ढंग से 21-22 जनवरी, 2004 को 104 फुट लंबी सुरंग खोदकर फरार हो गए थे।

हवारा और भौरा को सुरक्षा बलों ने दोबारा गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन तारा अभी तक फरार था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493