मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छ ग्रह के लिए शपथ ली

नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर स्वच्छ ग्रह की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि प्रकृति से सामंजस्य बनाकर रहने से बेहतर भविष्य बनेगा।

मोदी ने ट्वीट किया, “हम अपने ग्रह और पर्यावरण को प्यार से संजोते हैं। आज, विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर, हम ग्रह की स्वच्छता सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं। प्रकृति से सामंजस्य बनाकर रहने से बेहतर भविष्य बनेगा।”

उन्होंने इसके साथ एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें उन्हें प्राकृतिक सुंदरता वाले विभिन्न स्थानों पर घूमते देखा जा सकता है।

दुनियाभर में पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जागरूकता फैलाने के लिए 1974 से यह दिन विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493