बिहार में उमस भरी गर्मी, चढ़ा पारा

पटना, 5 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को आंशिक बादल छाए हुए हैं, जिस कारण धूप-छांव का खेल जारी है। इस बीच हालांकि तापमान में मामूली वृद्घि दर्ज की गई है। राजधानी पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले दो-तीन दिनों से राज्यवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इस दौरान तापमान में भी वृद्घि दर्ज की जा सकती है।

राज्य के अन्य शहरो में, गया का बुधवार को न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 26.4 डिग्री तथा पूर्णिया का 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान भी 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेलिसयस दर्ज किया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493