पुलवामा में बंदूकधारियों ने महिला की गोली मारकर हत्या की

श्रीनगर, 5 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर एक महिला की हत्या कर दी और एक नाबालिग लड़के को घायल कर दिया।

काकापोरा क्षेत्र के नारबल गांव निवासी निगीना गोलियों से बुरी तरह घायल हो गई।

सूत्रों ने कहा, “अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। हमले में एक नाबालिग बच्चा भी घायल हो गया है। उसका इलाज चल रहा है।”

बंदूकधारियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493