ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए प्रफुल्ल पटेल

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश नही हुए और एयर इंडिया के फायदे वाले मार्गो पर सीट-शेयरिंग में हुई अनियमतिता की जांच के मामले में दूसरी तारीख देने का आग्रह किया।

यह मामला कथित रूप से कॉरपोरेट लॉबीस्ट दीपक तलवार से जुड़ा हुआ है।

1 जून को, ईडी ने पटेल को धनशोधन रोकथाम अधिनियम के तहत पूछताछ के लिए खुद के समक्ष पेश होने के लिए कहा था।

एजेंसी ने तत्कालीन नागरिक उड्डयन सचिव और समझौतो की प्रक्रिया और इसे अंतिम रूप देने में संलिप्त अधिकारियों के बयानों को रिकॉर्ड किया था।

जब एयर इंडिया और इंडियन एयरलाइंस का विलय हुआ था, पटेल संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन(संप्रग) सरकार में नागरिक उड्ययन मंत्री थे। पटेल ने मामले में किसी भी तरह के गलत काम से इनकार किया है।

तलवार को मामले में उसकी संदिग्ध भूमिका के लिए संयुक्त अरब अमीरात से भारत प्रत्यर्पित किया गया था। वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है।

ईडी एयर इंडिया-इंडियन एयरलाइंस के विलय, बोइंग और एयरबस से 70,000 करोड़ रुपये में 111 विमानों की खरीद, निजी विमानों के लिए फायदा पहुंचाने वाले मार्गो को आवंटित करने और विदेश निवेश से प्रशिक्षण संस्थानों के खोलने के मामले की जांच कर रहा है।

एजेंसी यह भी जांच कर रही है कि तलवार के खाते में प्राप्त धन को कैसे नागरिक उड्डयन मंत्रालय समेत सरकारी कर्मचारियों को स्थांतरित किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493