बिहार में बैंक के कैशवैन से 50 लाख रुपये की लूट

कटिहार, 6 जून (आईएएनएस)। बिहार के कटिहार जिले के कदवा थाना क्षेत्र में गुरुवार को बदमाश एक बैंक के कैशवैन से 50 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। कैशवैन एक एटीएम में पैसा डालने के लिए रुका था।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कटिहार की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा से नगदी लेकर कैशवैन पर सवार होकर बैंक कर्मचारी और निजी एजेंसी के लोग सभी एटीएम में नोट डालने के लिए निकले थे।

सोनौली पेट्रोल पंप के समीप अवस्थित स्टेट बैंक के एटीएम में पैसा डालने के लिए कैश वाहन रुका ही था कि अज्ञात बदमाशों ने चालक और गार्ड को हथियार के बल पर कब्जे में कर 50 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बदमाशों की संख्या सात से आठ बताई जाती है, जो चार बाइक पर सवार थे।

घटना के बाद कटिहार के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार भी मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है तथा जिले के विभिन्न सड़कों पर वाहन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। कैशवैन पर सवार लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493