उप्र :बड़े भाई की हथौड़े से हत्या की, गिरफ्तार

बांदा, 6 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के बदौसा थानांतर्गत हड़हा माफी गांव में जमीन के लालच में छोटे भाई ने बड़े भाई की सोते समय हथौड़ा से सिर कुचल कर कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक मिश्रा ने गुरुवार को बताया कि बुधवार-गुरुवार की रात सोते समय रामबरन उपाध्याय (58) की सिर कुचल कर किसी ने हत्या कर दी थी।

गुरुवार सुबह पुलिस अधिकारी ने जांच-पड़ताल के कुछ देर बाद घटना का खुलासा कर मृतक के छोटे भाई शिवचरण को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने छह बीघे जमीन के लालच में हत्या करना स्वीकार कर लिया।

उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है और आरोपी छोटे भाई को जेल भेज दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493