प्रधान ने विदेश मंत्रालय को फंसे ओडिया पुरुषों की मदद करने की अपील की

भुवनेश्वर, 6 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने गुरुवार को दुबई में फंसे 10 ओडिया श्रमिकों की रिहाई के लिए विदेश मंत्री एस. जयशंकर से हस्तक्षेप करने की मांग की।

भुवनेश्वर, 6 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने गुरुवार को दुबई में फंसे 10 ओडिया श्रमिकों की रिहाई के लिए विदेश मंत्री एस. जयशंकर से हस्तक्षेप करने की मांग की।

पीड़ितों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर केंद्र से मदद की गुहार लगाई थी।

एक पत्र में प्रधान ने लिखा, “दुबई में एशिया पैसिफिक बिल्डिंग कॉन्ट्रैक्टिंग एलएलसी में काम कर रहे 10 लोगों को सैला, शारजाह में बंदी बनाकर रखा गया था। उन्होंने एक महीने पहले एक वीडियो जारी किया, जिसमें तत्काल प्रत्यावर्तन के लिए उनके द्वारा मदद मांगी गई लेकिन अब उनके मोबाइल नंबर निष्क्रिय कर दिए गए हैं।”

उन्होंने कहा कि यह पता चला है कि ये लोग ओडिशा के नयागढ़ और गंजम जिलों के हैं।

प्रधान ने स्थिति के बारे में जयशंकर को अवगत कराया और पीड़ितों को मानवीय आधार पर भारत में तत्काल प्रत्यावर्तन के लिए विदेश मंत्रालय के समर्थन की मांग की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493