पुलवामा में मुठभेड़, 3 आतंकवादी ढेर

श्रीनगर, 7 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए।

पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

जहां आतंकवादियों में से एक को गुरुवार को मार दिया गया था, वहीं दो आतंकवादी सुबह फिर से एनकाउंटर शुरू होने के बाद मारे गए। पंजरन गांव के लस्सीपोरा इलाके में मुठभेड़ स्थल से शुक्रवार को हथियारों के बड़े जखीरे के साथ उनके शव बरामद किए गए।

सूत्रों ने कहा कि मारे गए आतंकवादियों की सटीक सटीक पहचान और वे किस आतंकवादी समूह से जुड़े थे इसका पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान जारी है।

पंजरन गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी के बाद गुरुवार को ऑपरेशन शुरू किया गया ।

घेराव कड़ा करने पर आतंकवादियों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गया।

एहतियात के तौर पर पुलवामा जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493