बिहार में उमस भरी गर्मी, पारा चढ़ा

पटना, 7 जून (आईएएनएस)। राजधानी पटना सहित बिहार राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को उमस भरी गर्मी का दौर जारी है। इस बीच, आसमान पर आंशिक बादल छाए हुए हैं और तापमान में भी वृद्घि दर्ज की गई है। शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री, गया का 26.6 डिग्री और पूर्णिया का 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले एक-दो दिनों तक राज्य के कई क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और वातावरण में नमी की मात्रा की अधिकता के कारण उमस भरी गर्मी का दौर जारी रहेगा।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम पारा 39 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493