मप्र में गर्मी से जनजीवन प्रभावित

भोपाल, 7 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में चल रही लू ने जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित किया है। राज्य के 19 जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है।

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवाओं ने राज्य में गर्मी बढ़ाई है। राज्य के 20 जिले लू की मार झेल रहे हैं। शुक्रवार की सुबह से मौसम के तेवर तल्ख बने हुए हैं। मौसम के साफ रहने से तेज धूप खिली है, जिससे हुई उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के बड़े हिस्से में गर्मी और लू का असर बना रहेगा। राज्य के हिल स्टेशन पचमढ़ी में भी लू चलने की आशंका है।

राज्य में शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 32़ 5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 28़ 5, ग्वालियर का 29़ 2 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 33़1 सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493