जम्मू और कश्मीर में तेज रफ्तार कार ने 25 भेड़ों को कुचला

श्रीनगर, 7 जून (आईएएनएस)। जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में एक तेज रफ्तार कार ने घुमंतू चरवाहे की 25 भेड़ों को कुचल दिया। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

गुरुवार देर रात को तेज रफ्तार कार ने अब्दूल्लाह पुल पार कर रहे भेड़ों के झूंड पर कार चढ़ा दी।

पुलिस ने कहा, “हमने वाहन चालक को हिरासत में ले लिया है और शिकायत भी दर्ज कर ली गई है।”

राजमार्गो पर भारी यातायात होने के कारण नुकसान से बचने के लिए चारवाहे रात के दौरान अपने भेड़ों के झूंड को लेकर सफर करते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493