मप्र : अधीनस्थों से दारू-मुर्गे की मांग करने वाले अफसर पर गाज

पिछले दिनों एसडीएम गर्ग ने अपने अधीनस्थों के व्हाट्सएप ग्रुप पर एक संदेश पोस्ट किया था। जिसमें कहा गया था, “कृपया ध्यान दें समस्त पटवारी, आरआई, नायब तहसीलदार, तहसीलदार साहिबान ध्यान दें। अगर आप में से किसी ने भी किसी स्तर पर एडीएम को दारू, चिकन आदि पहुंचाया, तो मेरे द्वारा आपके विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी।”

एडीएम मंडावी पर आरोप था कि वह अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से कई तरह की मांग करते हैं। इसको लेकर कर्मचारियों मे असंतोष था। इसे लेकर जिलाधिकारी को भी कर्मचारियों ने ज्ञापन दिया था। उसी के चलते एसडीएम ने यह पोस्ट डाला था।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, एसडीएम के इस पोस्ट के वायरल होने के बाद मंडावी को गुना से हटाकर भोपाल मंत्रालय में स्थानांतरित कर दिया गया है। इस मामले में एसडीएम के पोस्ट को भी शासन ने अनुशासनहीनता की श्रेणी में माना है, जिलाधिकारी से इस मामले में रिपोर्ट तलब की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493