इटली की बिजली कंपनी ने भारत में रखा कदम

कोलकाता, 17 जनवरी (आईएएनएस)। बिजली स्विच निर्माता ग्रेट व्हाइट ग्लोबल (जीडब्ल्यूजी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने इटली-आधारित विद्युत सामग्री बनाने वाली और स्वचालित निर्माता विमार के साथ भारत में उनके उत्पाद पोर्टफोलियो के निर्माण के लिए रणनीतिक साझीदारी की है।

साझेदारी समझौते के तहत जीडब्ल्यूजी अपने दो प्रीमियम उत्पाद का महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में स्थित प्लांटों में निर्माण करेगी और भारत में इटली के फर्म के विपणन और विक्रय का प्रबंधन भी करेगी।

जीडब्ल्यूजी के अध्यक्ष कैलाश दीवानिया ने यहां मीडिया से कहा, “साझेदारी में शेयर या संपत्ति के हस्तांतरण को शामिल नहीं किया गया है। जहां विमार हमें तकनीक मुहैया कराएगी और हमारे कर्मचारियों को वैश्विक निर्माण तकनीक और मानकों का प्रशिक्षण देगी, हम उनके लिए उत्पाद का निर्माण करेंगे।”

साझेदारी के सीधे परिणाम के रूप में कंपनी अगले वित्त वर्ष में 700 करोड़ रुपये की उम्मीद कर रही है। मौजूदा वित्त वर्ष यह 400 करोड़ रुपये के करीब रहेगी।

भारत में बने उत्पाद निकट भविष्य में अफ्रीका, मैक्सिको और इटली भी भेजे जाएंगे।

मध्य-पूर्व और भारत के लिए विमार के क्षेत्रीय प्रबंधक इवानो रोमन ने कहा, “भारत में प्रीमियम हिस्सा तेजी से आगे बढ़ रहा है और हम प्रीमियम ग्राहक हिस्से को लक्ष्य बनाएंगे। मोटे अनुमान में यह 50 लाख से 1 करोड़ यूरो के बीच अनुमानित है। हमारे लिए अपरिमित अवसर है।”

1963 में पिआनो स्विच के लिए शीर्षस्थ रहने वाली भारतीय कंपनी गैर-प्रतियोगिता वाली श्रेणी में अन्य साझेदारी की तरफ भी नजरें जमाए बैठी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493