तकनीकी गड़बड़ी के चलते पंजाब में बोरवेल में फंसे बच्चे को बचाने के अभियान में देरी

चंडीगढ़, 9 जून (आईएएनएस)। पंजाब के संगरूर जिले के एक गांव में चार दिन पहले 150 फुट गहरे बोरवेल में गिरे दो साल के बच्चे को बचाने के अभियान में रविवार को तकनीकी अड़चन का सामना करना पड़ा।

अधिकारियों ने कहा कि बचाव अभियान को फिर से शुरू करने में दो-तीन घंटे लगेंगे। अभी भी बच्चे तक पहुंचने के लिए 10-12 फीट की खुदाई आवश्यक है।

बचाव अभियान की निगरानी कर रहे एक सरकारी अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “कठिन भूगर्भीय परिस्थितियों के कारण पिछले चार घंटों से खुदाई नहीं की गई है। विशेषज्ञ कुएं में खुदाई करने वाला एक नया उपकरण डालने का काम कर रहे हैं। अभियान शुरू होने में दो से तीन घंटे का समय लगेगा।”

घटना के लगभग 40 घंटे बाद शनिवार सुबह पांच बजे उसके शरीर में हलचल देखी गई।

अधिकारियों ने कहा कि बच्चे फतेहवीर सिंह के पास पहुंचने के लिए एक समानांतर सुरंग खोदी जा रही है। बच्चा 10 जून को दो साल का हो रहा है।

बच्चा गुरुवार शाम चार बजे के आसपास बोरवेल में गिरा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493