गिरिराज को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं भाजपा कार्यकर्ता

पटना, 9 जून (आईएएनएस)। भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक केंद्रीय मंत्री और पार्टी के नेता गिरिराज सिंह को बिहार के अगले मुख्यमंत्री के रूप में चाहते हैं।

लोकसभा चुनाव के बाद रविवार को पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय पहुंचने के बाद सिंह के हजारों समर्थकों ने ‘ऐसा ही हो हमारा सीएम’ और ‘अगला मुख्यमंत्री कैसा हो, गिरिराज सिंह जैसा हो’ के नारे लगाए।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता ने बेगूसराय में कहा, “पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक उन्हें (सिंह) बिहार के अगले मुख्यमंत्री के रूप में चाहते हैं।”

इसे वर्तमान मुख्यमंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार के लिए अगले साल होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव से पहले एक चेतावनी के तौर पर देखा जा सकता है।

हाल ही में सिंह ने नीतीश कुमार और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) प्रमुख व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को इफ्तार पार्टी का आयोजन करने को लेकर निशाने पर लिया था।

नीतीश कुमार का जद (यू) और पासवान की लोजपा, भाजपा के सहयोगी दल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493