कभी अलग नहीं हुए थे जेनिफर-मार्टिन

लॉस एंजेलिस, 18 जनवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस और गायक क्रिस मार्टिन ने अपने अलगाव की झूठी खबर फैलाई थी।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के मुताबिक, अभिनेत्री और मार्टिन कभी अलग नहीं हुए थे। उन्हें हाल ही में साथ-साथ डिनर करते देखा गया था।

सूत्र ने बताया कि जेनिफर कभी मार्टिन से अलग नहीं हुई थीं। उनके बारे में खबर थी कि वे अक्टूबर में अलग हो गए थे।

सूत्र ने यूएस वीकली को बताया, “मार्टिन ने जेनिफर के घर रात बिताई, जब वे लॉस एंजेलिस में थे और तब उन्होंने ऐसी व्यवस्था कर रखी थी कि बिना किसी को बताए वे वहां आ जा सकते थे।”

जेनिफर के करीबी सूत्र ने बताया, “दोनों में से कोई जल्दी अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं करना चाहते थे। इसलिए उन्होंने रिश्ते में रहने के बावजूद अलगाव की बात लोगों से कही।”

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493