सेलेना, बीबर फिर साथ-साथ ?

लॉस एंजेलिस, 18 जनवरी (आईएएनएस)। गायिका सेलेना गोम्ज और गायक जस्टिन बीबर को साथ-साथ डिनर करते देखा गया, तभी से ऐसी खबरें है कि वे फिर एक हो सकते हैं।

लॉस एंजेलिस, 18 जनवरी (आईएएनएस)। गायिका सेलेना गोम्ज और गायक जस्टिन बीबर को साथ-साथ डिनर करते देखा गया, तभी से ऐसी खबरें है कि वे फिर एक हो सकते हैं।

वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ के मुताबिक, गोम्ज और बीबीर को बेवर्ली हिल्स के मास्ट्रोज स्टीकहाउस में देखा गया। उनके रिश्ते के उतार-चढ़ाव के बीच उन्हें रेस्तरां में साथ-साथ देखा जाता रहा है।

रेस्तरां के कर्मचारियों ने उन्हें हाथ में हाथ लिए देखा। दोनों एक ही कार से बाहर निकले और वेस्ट हॉलीवुड के होटल पहुंचे, जहां सेलेना ठहरी हुई थीं।

हालांकि, गोम्ज को डीजे जेड के साथ भी हाथों में हाथ लिए देखा गया, जिनके साथ भी प्रेम की अफवाह है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493