मप्र : कोहरे, शीतलहर से जनजीवन प्रभावित

भोपाल, 18 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के विभिन्न इलाकों में रविवार को घने कोहरे और शीतलहर से जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में कोहरे व शीतलहर का असर बरकरार रहने की संभावना जताई है।

सुबह 10 बजे तक विभिन्न हिस्से में घना कोहरा छाया रहा, जिस कारण आवागमन प्रभावित हुआ। पहाड़ी इलाके में बर्फबारी के कारण ठंड में वृद्धि हुई है। दिन बढ़ने के साथ धूप निकली जिससे शीतलहर से थोड़ी राहत मिली है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24 घंटों में राज्य में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं चंबल संभाग, ग्वालियर, शिवपुरी, टीकमगढ़, दतिया, सतना,रीवा, पन्ना और छतरपुर में सबसे अधिक ठंड पड़ने के आसार हैं।

राजधानी भोपाल में रविवार को न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 7.5 डिग्री ,ग्वालियर का 10.3 डिग्री तथा जबलपुर का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है

इधर, शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 21.4 डिग्री, ग्वालियर का 20.2 डिग्री तथा जबलपुर का अधिकतम 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493