उप्र : मुख्यमंत्री योगी मिले मुलायम से, दिए गुलाब व किताब

लखनऊ,10 जून(आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव से उनके आवास पर भेंट की। इस दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव और प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने मुलायम, शिवपाल और अखिलेश के साथ बातचीत की और जलपान किया। योगी ने मुलायम को गुलाब का फूल और एक किताब भी भेंट की।

पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह की तबीयत रविवार की रात खराब हो गई थी। उन्हें लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। जांच में उनका ब्लड शुगर हाई पाया गया। अस्पताल के निदेशक डॉ. ए.के. त्रिपाठी के मुताबिक, मुलायम सिंह का मुंह सूख रहा था।

मुलायम को तकलीफ रविवार को दोपहर में ही महसूस हुई। डॉक्टर की सलाह पर उन्हें शाम लगभग साढ़े चार बजे लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाया गया। वहां जांच में ब्लड शुगर हाई मिली। प्राइवेट रूम में भर्ती कर उनका इलाज शुरू किया गया। दवा चलने के बाद उनकी तबीयत में सुधार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493