पुर्तगाल लीग : पोटरे ने पेनाफिल को 3-1 से हराया

लिस्बन, 18 जनवरी (आईएएनएस)। पुर्तगाल फुटबाल लीग के 17वें दौर के एक मैच में एफसी पोटरे ने एफसी पेनाफिल को 3-1 से हरा दिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, शनिवार को खेले गए मैच में मेक्सिको के मिडफील्डर हेरारा लोपेज ने पोटरे के लिए 30 मिनट में पहला गोल दागा।

चार मिनट बाद ही कोलंबिया के फॉरवर्ड खिलाड़ी जैक्सन मार्टिनेज ने ओलिवर मुनोज के दिए पास पर दूसरा गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई।

टीम के लिए तीसरा गोल ओलिवर ने 62वें मिनट में किया।

पेनाफिल की ओर इस बीच एकमात्र गोल दूसरे हाफ और मैच के 50वें मिनट में राबिओला ने किया।

पोटरे 40 अंकों के साथ पुर्तगाल लीग में फिलहाल दूसरे पायदान पर है। पेनाफिल के 11 अंक हैं और वह अंकतालिका में 17वें स्थान पर है।

एक अन्य मैच में विटोरिया गूइमारेस ने एकाडेमिका को 4-0 से हराया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493