श्रीनगर के उप महापौर के कार्यालयों पर आयकर का छापा

श्रीनगर, 11 जून (आईएएनएस)। आयकर विभाग के अधिकारियों की एक टीम ने मंगलवार को यहां श्रीनगर नगर निगम के उप महापौर शेख इमरान के कार्यालयों पर छापा मारा।

जानकार सूत्रों ने बताया कि टीम ने पुराने शहर के बोहरी कदल इलाके और शहर के बाहरी इलाके में नौगाम में स्थित कार्यालयों में छापे मारे।

हालांकि, छापे का कारण अज्ञात है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के अधिकारियों द्वारा श्रीनगर शहर में जम्मू एवं कश्मीर बैंक के कॉपोर्रेट मुख्यालय में की गई तलाशी के दो दिन बाद मंगलवार को यह छापेमारी की गई है।

जानकार सूत्रों ने कहा कि आयकर अधिकारी श्रीनगर में जम्मू एवं कश्मीर बैंक कॉपोर्रेट मुख्यालय में भी पहुंचे, जिस बारे में कोई और जानकारी नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493