शालीन का पहला गाना मनमौजी, स्टाइलिश

मुंबई, 18 जनवरी (आईएएनएस)। टेलीविजन अभिनेता शालीन भनोट का कहना है कि उनका पहला गाना ‘कामसूत्र’ दिल को छू लेने वाले बोलों वाला एक मनमौजी एवं स्टाइलिश गाना है।

यह शालीन का पहला अंतर्राष्ट्रीय एकल गीत है।

शालीन ने गाने के बारे में कहा, “यह दिल छू लेने वाले बोल वाला एक मनमौजी व स्टाइलिश गाना है। मुझे परफॉर्म करना और दर्शकों का मनोरंजन करना पसंद है, लेकिन मैं खुद के गानों पर परफॉर्म करना चाहता था। इसलिए मैं सही गाने की तलाश में था और यह गाना एकदम वाजिब है।”

‘सात फेरे’ धारावाहिक में काम कर चुके शालीन ने कहा, “मैं जानता था कि मैं सही राह पर हूं। ‘कामसूत्र’ के बाद मैं अब अपने अगले गानों में लगा हुआ हूं।”

यह पूछे जाने पर कि क्या गायकी को अपनाना चाहते हैं या अभिनय करियर जारी रखना है? जवाब में शालीन ने कहा, “छोटा पर्दा वह माध्यम है, जिसकी बदौलत मुझे देश से प्यार मिला..मुझे यकीनन अच्छे धारवाहिकों का इंतजार है।”

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493