अंगूठे में फ्रैक्चर के कारण विश्व कप से बाहर हुए धवन

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अंगूठे में फ्रैक्चर के कारण इंग्लैंड में जारी विश्व कप से बाहर हो गए हैं।

धवन ने रविवार को आस्ट्रेलिया के साथ हुए मुकाबले में शानदार 117 रन बनाए थे और मैन ऑफ द मैच चुने गए थे। भारत ने वह मैच 36 रनों से जीता था।

उसी मैच में बल्लेबाजी के दौरान आस्ट्रेलियाई गेंदबाज नेथन कोल्टर नाइल की एक गेंद धवन के अंगूठे पर लग गई थी। अपनी पारी के बाद धवन ड्रेसिंग रू में ही बैठे रहे और बर्फ से चोट की सेकाई करते रहे। वह फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं उतर सके थे। रवींद्र जडेजा ने धवन के लिए फील्डिंग की थी।

चोट लगने के बाद धवन का अंगूठा सूज गया था। सूत्रों का कहना है कि शुरुआत में उसे गम्भीरता से नहीं लिया गया लेकिन जब सूजन कम नहीं हुई तो उनके अंगूठे का स्कैन किया गया और तब फ्रैक्चर की बात सामने आई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493