लंदन, 18 जनवरी (आईएएनएस)। रिएलिटी टीवी स्टार सिंडी क्रॉफोर्ड अपनी दोनों बेटियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ और फिट रहना सिखाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्रॉफोर्ड (48) ने रैंडे गर्बर के साथ शादी की है और दो बेटियों कैला (13) और प्रीस्ली (15) की मां हैं। वह अपनी दोनों बेटियों को यह समझाने के लिए मेहनत करती हैं कि पतला-दुबला होने से अच्छा स्वस्थ होना है।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, क्रॉफोर्ड ने कहा, “मेरी बेटियां मुझे अपने आप को वैसा ही स्वीकार करते हुए देखती हैं, जैसी मैं हूं और छरहरी न होने के लिए खुद को कोसती नहीं हूं, मैं जम कर खाती-पीती हूं, लेकिन नियमित व्यायाम भी करती हूं।”
उन्होंने आगे कहा, “मैं इस बात को लेकर बहुत फिक्रमंद हूं कि कैला और प्रीस्ली सही-गलत को समझें, क्योंकि पत्रिकाओं और हॉर्डिग में हम जो तस्वीरें देखते हैं, वे बहुत ज्यादा दुबली-पतली होती हैं।”
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
dharmpath.com dharmpath