उप्र के औरैया में मकान में विस्फोट, 1 की मौत

औरैया, 11 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में मंगलवार को एक घर में अचानक भयंकर विस्फोट होने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि हादसे में एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल हो गया।

अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित के मुताबिक, “यह घटना फफूंद कस्बे के मोहल्ला मेवतीयानं की है। मुन्ना खान मंसूरी आतिशबाजी का काम करता है। उसके घर में रखे विस्फोट से पूरा मकान ध्वस्त हो गया। इस भयंकर हादसे में मुन्ना की पत्नी नाजमा बेगम के शरीर के चिथड़े उड़ गए। वहीं, मुन्ना खान गंभीर रूप से घायल हो गया। विस्फोट में दो बकरियों की भी मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है।”

उन्होंने बताया कि मौके पर दिवियापुर के सीओ के साथ ही भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493