दिल्ली में बारिश नहीं, तापमान में गिरावट

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान में गिरावट आई है, लेकिन पिछली रात यहां बारिश नहीं हुई जिसकी पहले संभावना जताई गई थी।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी के आस-पास के इलाके जैसे मेरठ और हरियाणा, राजस्थान में मंगलवार शाम को बारिश हुई, जिससे दिल्ली में पारे में गिरावट आई है।

बुधवार को यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है और शाम में हल्की बारिश होने के आसार हैं।

पूर्वाह्न् 11.30 बजे, अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शाम में धूल भरी आंधी चलने और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में लोग लू के थपेड़ों से परेशान रहे। यहां अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि मौसम के औसत तापमान से पांच डिग्री ज्यादा है।

सोमवार को, दिल्ली का अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493