उप्र बार काउंसिल की अध्यक्ष की गोली मार कर हत्या (लीड-1)

आगरा, 12 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की बुधवार को गोली मार हत्या कर दी गई।

प्रत्यक्षदíशयों के अनुसार, अधिवक्ता मनीष शर्मा ने दरवेश यादव पर एक के बाद एक तीन राउंड फायरिग की और दरवेश वहीं गिर गईं। इसके बाद मनीष शर्मा ने भी खुद को गोली मार ली।

आगरा के अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने बताया, “अदालत परिसर में दरवेश यादव के स्वागत में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था और इसी कार्यक्रम के दौरान इनके सहयोगी और प्रतिनिधि के रूप में काम कर चुके वकील मनीष शर्मा ने उन्हें गोली मार दी। दरवेश को गोली मारने के बाद मनीष ने ख़ुद को भी गोली मार ली।”

वर्मा ने बताया कि दरवेश को तत्काल पुष्पांजलि अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मनीष शर्मा की भी हालत गंभीर है।

उन्होंने बताया कि मौके पर पुलिस के अलाधिकारी मौजूद हैं और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493