पाकिस्तान के इशारे पर बुधवार को हुआ आतंकी हमला : जम्मू एवं कश्मीर राज्यपाल

श्रीनगर, 13 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने गुरुवार को कहा कि अनंतनाग में हुए फिदायीन (आत्मघाती) हमला पाकिस्तान के कहने पर अंजाम दिया गया।

यहां मीडिया से बात करते हुए मलिक ने कहा, “पाकिस्तान ने कल के (बुधवार के) फिदायीन हमले का आदेश दिया था। जब भी घाटी में शांति होती है, पाकिस्तान ऐसे हमले करवाकर इसे अस्थिर करने की कोशिश करता है।”

राज्यपाल ने कहा कि राज्य में लोकसभा चुनाव का शांतिपूर्वक संपन्न होना पािकस्तान में आतंकवादियों के आकाओं को पसंद नहीं आया।

यह पूछे जाने पर कि जिस रास्ते से आगामी अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना होगा, उसी रास्ते पर हमला होना क्या चिंता का विषय नहीं है, राज्यपाल ने कहा, “सुरक्षा बल आतंकवादियों को यात्रियों के पास जाने की इजाजत नहीं देंगे। हमले यात्रियों पर नहीं हुए हैं क्योंकि यात्रा को अभी शुरू होना है।”

अनंतनाग शहर के के.पी. रोड में आत्मघाती हमले में दो सहायक सब-इंस्पेक्टर समेत सीआरपीएफ के पांच जवान शहीद हो गए और एक आतंकवादी को मार गिराया गया था। वहीं हमले में एक महिला और एक स्टेशन हाउस ऑफिसर समेत तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493