‘चेहरे’ की शूटिंग हुई पूरी

मुंबई, 14 जून (आईएएनएस)। मेगास्टार अमिताभ बच्चन और अभिनेता इमरान हाशमी सहित ‘चेहरे’ की पूरी टीम ने वास्तविक नियोजित तारीख से चार दिन पहले ही फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है।

रूमी जाफरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन से जुड़े काम की शुरुआत जल्दी ही की जाएगी।

गुरुवार को फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद फिल्म के निर्माता आनंद पंडित ने एक बयान में कहा : “इस पूरे सफर का अनुभव बेहद ही उम्दा रहा और मैं महान कलाकारों के साथ-साथ मेरी पूरी टीम को सफलतापूर्वक इसकी समाप्ति करने के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा।”

“पोस्ट-प्रोडक्शन के शुरू होने और फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है।”

आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स और सरस्वती एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने मिलकर इस फिल्म को बनाया है।

फिल्म में कृति खरबंदा, रिया चक्रवर्ती, सिद्धांत कपूर, रघुबीर यादव और अन्नू कपूर जैसे कई कलाकार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493