मुथूट के नासिक कार्यालय में दिनदहाड़े डकैती, 1 कर्मचारी की मौत

नासिक (महाराष्ट्र), 14 जून (आईएएनएस)। यहां मुथूट फाइनेंस के कार्यालय में शुक्रवार को चार डकैतों ने हथियार के बल पर लूटपाट की। इस दौरान कम से कम एक कर्मचारी की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि नकाबपोश डकैत उंतावाड़ी क्षेत्र में स्थित कंपनी के कार्यालय में घुस गए और कर्मचारी व ग्राहकों को डराने के लिए गोलीबारी की।

पुलिस उपायुक्त लक्ष्मीकांत पाटिल ने कहा, “वे बड़ी संख्या में नगदी लूट कर ले गए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493