बंगाल : मुर्शीदाबाद में तृणमूल के 3 कार्यकर्ताओं की हत्या

कोलकाता, 15 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शनिवार को तृणमूल कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

डोमकल पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, “डोमकल के कुचियामोरा गांव में कुछ अराजक तत्वों ने कथित रूप से तीनों पर गोलीबारी की और उन पर बम फेंके जिसमें वे मारे गए। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।”

उन्होंने कहा, “हमने सुना है कि वे तृणमूल कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता थे। हमारे अधिकारी जांच कर रहे हैं कि हमले के पीछे क्या कोई राजनीतिक रंजिश थी।”

दो मृतकों के परिजनों ने हत्या के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थकों पर आरोप लगाया है।

एक मृतक के रिश्तेदार ने कहा, “ये लोग हत्या के एक अन्य मामले में भी दोषी हैं। वे मेरे पीछे पड़े थे क्योंकि मैं उस मामले में गवाह हूं। कल, वे यहां आए और मुझे घर पर नहीं पाकर मेरे चाचा तथा तथा भतीजे की हत्या कर दी।”

पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में छापेमारी की जा रही है लेकिन अब तक कोई गिरफ्तार नहीं हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493