भाजपा, कांग्रेस से पैसा लो, वोट आप को दो : केजरीवाल

नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को लोगों से कांग्रेस व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा बांटे जा रहे पैसे को रख लेने, लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोट सिर्फ आप को देने की अपील की।

केजरीवाल ने पश्चिमी दिल्ली स्थित उत्तम नगम निर्वाचन क्षेत्र में एक राजनीतिक रैली को संबोधित कर कहा, “भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टी के लोग पैसा देने आएंगे। दोनों पार्टी से पैसा ले लेना, लेकिन वोट झाड़ू पर देना।”

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भाजपा व कांग्रेस का पैसा लेकर वोट आप को देकर दोनों को ‘उल्लू’ बनाएं।

70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए मतदान सात फरवरी को होगा। चुनाव के नतीजे 10 फरवरी को घोषित होंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493