उद्घव ठाकरे पहुंचे अयोध्या, पार्टी सांसदों के साथ करेंगे रामलला के दर्शन

अयोध्या,16 जून (आईएएनएस)। शिवसेना प्रमुख उद्घव ठाकरे रविवार को अयोध्या पहुंच गए। वे आज अपने सांसदों के साथ रामलला के दर्शन करेंगे। यहां पर उद्घव समेत उनके सभी सांसदों को राज्य अतिथि का दर्जा प्राप्त है।

शिवसेना के प्रदेश प्रमुख अनिल सिंह ने बताया कि अभी तक शिवसेना के केंद्रीय मंत्री अरविंद सावंत, सांसद संजय यादव, सांसद सदाशिव लोखंडे व सांसद ओम राजे सहित कुछ अन्य सांसद पहुंच चुके हैं।

उन्होंने बताया कि शिवसेना के कुछ सांसद शनिवार देर रात ही अयोध्या पहुंच गए थे। वह होटल में रुके, जहां से रविवार सुबह वे उद्घव ठाकरे के साथ रामलला का दर्शन करने जाएंगे। सांसदों का कहना है कि वे रामलला की धरती पर आकर खुद को धन्य मानते हैं, उनके मन में राम जन्मभूमि के दर्शन करने की व्याकुलता है।

अनिल सिंह ने कहा, “सभी सांसदों का मत है कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बने यह शिवसेना ही नहीं, संपूर्ण भारत का हिंदू समाज चाहता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493