उप्र में उमस भरी गर्मी से फिलहाल राहत नहीं

लखनऊ, 16 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और इसके आस-पास के क्षेत्रों में सुबह से धूप निकलने के कारण उमस भरी गर्मी का दौर जारी है। अभी इससे अगले 24 घंटे निजात मिलने की संभावना भी कम है। लखनऊ का रविवार को न्यूनतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विशेषज्ञ प्रो़ धुव्रसेन के अनुसार, “फिलहाल एक-दो दिन गर्मी कम होने के आसार नहीं हैं। अभी बारिश की संभावना भी नहीं है, ऐसे में उमस और बढ़ेगी। कुछ जगह लू के थपेड़े भी चलेंगे। उप्र में अभी मानसून आने की संभावना कम है। मानसून अभी केरल और तमिलनाडु में ही ठिठका हुआ है और अगले दो-तीन दिनों तक इसके सक्रिय होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।”

रविवार को कानपुर का न्यूनतम तापमान 35 डिग्री, फरु खाबाद का 36 डिग्री, फिरोजाबाद का 33 डिग्री और हापुड़ का 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493