बिहार में लू से 24 घंटे में 45 की मौत

पटना, 16 जून (आईएएनएस)। बिहार में लू के कारण पिछले 24 घंटों में कम से कम 45 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक अस्पताल में भर्ती हैं। औरंगाबाद, गया और नवादा जिलों में लू लगने के कारण ये मौतें हुई हैं।

गया और पटना का शनिवार को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।

औरंगाबाद के सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने शनिवार देर रात तक लू के कारण 27 लोगों की मौत होने की पुष्टि की। उन्होंने कहा, “विभिन्न अस्पतालों में दर्जनों लोगों का इलाज चल रहा है।”

गया के जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने 14 लोगों की मौत होने की पुष्टि की, जबकि एक अन्य जिला अधिकारी ने नवादा में पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है। दोनों जिलों में लू प्रभावित 60 से अधिक लोगों का इलाज किया जा रहा है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन मौतों पर दुख व्यक्त किया है और पीड़ितों के परिजनों को 4 लाख रुपया का मुआवजा देने की घोषणा की है।

सरकार ने मृतकों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर लू को लेकर चेतावनी भी जारी की है और लोगों को दिन के समय बाहर जाने पर अपना ध्यान रखने की सलाह दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493