मैनचेस्टर, 16 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने यहां ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर भारत के खिलाफ जारी विश्व कप-2019 के मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का पिछला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। इस मैच में चोटिल शिखर धवन के स्थान पर विजय शंकर को टीम में जगह दी गई है।
पाकिस्तान ने दो बदलाव किए हैं। आसिफ अली और शाहीन अफरीदी के स्थान पर इमाद वसीम और शादाब खान खेलेंगे।
भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, केदार जाधव, विजय शंकर, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार।
पाकिस्तान : फखर जमान, इमाम उल हक, बाबर आजम, मोहम्मद हफीज, सरफराज अहमद (कप्तान), शोएब मलिक, इमाद वसीम, शादाब खान, हसन अली, वहाब रियाज और मोहम्मद आमिर।
dharmpath.com dharmpath