गोवा सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत

पणजी, 16 जून (आईएएनएस)। सिरोलिम-चोपडेम पुल पर रविवार सुबह महाराष्ट्र के एक जीप चालक ने कार सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने जीप को आग के हवाले कर दिया।

मृतकों की पहचान, जुडास फर्नाडीस और उनके बेटे जोआओ के रूप में हुई है। दोनों उत्तरी गोवा के चोपडेम गांव के निवासी हैं। वह रविवार को चर्च में सेवा के लिए जा रहे थे।

पुलिस इंस्पेक्टर नवलेश देसाई के अनुसार, दुर्घटना उस वक्त हुई जब महाराष्ट्र के पंजीकरण वाली जीप, जिसे मुंबई का शेखर दुबे चला रहा था उसने दूसरी लेन घुस कर सामने से आ रही फर्नाडिस पिता-पुत्र की कार को टक्कर मार दी।

देसाई ने कहा, “हमने पंचनामा बनाया है। चूंकि आरोपी को भी चोटें आई हैं, इसलिए जल्द ही एक औपचारिक प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।”

दुर्घटना स्थल पर जमा हुए गुस्साए स्थानीय लोगों ने टक्कर के तुरंत बाद जीप में आग लगा दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493