पेट्रोल, डीजल के दाम स्थिर

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। पेट्रोल और डीजल के दाम में पिछले चार दिनों से लगातार जारी गिरावट का सिलसिला एक बार फिर थम गया है। तेल विपणन कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम पूर्ववत क्रमश: 69.93 रुपये, 72.19 रुपये, 75.63 रुपये और 72.64 रुपये प्रति लीटर बने हुए हैं। डीजल के दाम भी चारों महानगरों में यथावत क्रमश: 63.84 रुपये, 65.76 रुपये, 66.93 रुपये और 67.52 रुपये प्रति लीटर पर बने हुए हैं।

तेल विपणन कंपनियों ने रविवार को चारों महानगरों में पेट्रोल के भाव में छह पैसे प्रति लीटर की कटौती की थी। डीजल के दाम भी दिल्ली और कोलकाता में नौ पैसे, लेकिन मुंबई और चेन्नई में 10 पैसे प्रति लीटर कम हो गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493