अनंतनाग में मुठभेड़, 2 आतंकवादी ढेर

श्रीनगर, 17 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और राज्य पुलिस कर्मियों के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद अचबल क्षेत्र के बिदूरा गांव की घेराबंदी की।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “घेराबंदी जैसे ही कड़ी की गई, आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों ओर से मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं और उनके शवों को कब्जे में ले लिया गया है।”

उन्होंने आगे कहा, “मारे गए आतंकवादियों की पहचान और वे किस संगठन से जुड़े हैं, इसका पता लगाया जा रहा है।”

शवों को बरामद करने के बाद फिर से गोलीबारी शुरू हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493