श्रीनगर, 17 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में जारी मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर हो गए और सेना के एक अधिकारी सहित तीन जवान घायल हो गए हैं। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस ने बताया, “तीनों घायलों को अस्पताल में दाखिल करा दिया गया है, वहीं कुछ आतंकवादी अभी भी गोलीबारी कर रहे हैं।”
राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और राज्य पुलिस कर्मियों के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद अचबल क्षेत्र के बिदूरा गांव की घेराबंदी की।
उन्होंने आगे कहा, “मारे गए आतंकवादियों की पहचान और वे किस संगठन से जुड़े हैं, इसका पता लगाया जा रहा है।”
dharmpath.com dharmpath