सिडनी, 17 जून (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग के पूर्व स्टार क्रेग नूने ने आस्ट्रेलियाई ए-लीग क्लब मेलबर्न सिटी एफसी के साथ करार किया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक नूने ने मेलबर्न सिटी एफसी के साथ दो साल का करार किया है।
मेलबर्न सिटी एफसी के निदेशक माइकल पेट्रीलो ने सोमवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की।
माइकल ने कहा कि प्रतिभाशी विंगर नूने के साथ करार के बाद 2019-20 सीजन के लिहाज से उनके क्लब में एक नया पैनापन आ गया है।
31 साल के नूने पांच साल तक कार्डिफ सिटी के लिए खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने चैम्पियनशिप खिताब जीत था।
dharmpath.com dharmpath