हिमाचल में हो सकती है और बर्फबारी

शिमला, 18 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में इस सप्ताह अधिक बारिश और हिमपात की संभावना है। यह जानकारी रविवार को मौसम विभाग के एक अधिकारी ने दी।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “राज्य में ज्यादातर जगहों पर 21 और 22 जनवरी को बारिश और हिमपात की संभावना है।”

उन्होंने कहा कैस्पियन सागर से उठा पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान-अफगानिस्तान की ओर बढ़ रहा है और 20 जनवरी से इसके राज्य में सक्रिय होने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि राज्य के ज्यादातर प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों जैसे शिमला, नारकंदा, कुफरी, कल्पा, डलहौजी और मनाली में हल्का हिमपात होने की संभावना है। इन शहरों में पिछले हफ्ते भी हिमपात हुआ था।

राज्य में ज्यादातर स्थानों पर रात का तापमान हिमांक से नीचे बना रहता है।

लाहौल और स्पीति जिले में स्थित केलांग राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां पर न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

किन्नौर जिले के कल्पा में तापमान हिमांक से 4.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जबकि मनाली का तापमान हिमांक से 3.4 डिग्री नीचे, डलहौजी का तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस और धर्मशाला का तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य की राजधानी शिमला का न्यूनतम तापमान दो डिग्री दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493