गोवा में डॉक्टरों ने निकाला विरोध मार्च

पणजी, 17 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में साथी चिकित्सकों पर हुए हमले के खिलाफ एकजुटता व्यक्त करने के लिए गोवा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएएम) के सौ से अधिक डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर विरोध मार्च निकाला।

संवाददाताओं से बातचीत करते हुए गोवा आईएमए के अध्यक्ष अनिल मेहंदीरत्ता ने कहा कि मरीजों के परिजनों और दोस्तों द्वारा डॉक्टरों पर हमलों को रोकने के लिए एक मजबूत कानून बनाने की आवश्यकता है।

मेहंदीरत्ता ने पत्रकारों से कहा, “गैर-आवश्यक चिकित्सा सेवाओं से जुड़े डॉक्टरों ने मार्च में भाग लिया। हमने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और विधानसभा अध्यक्ष राजेश पाटनेकर को ज्ञापन सौंपकर डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा से निपटने के लिए एक सख्त कानून बनाने की मांग की है।”

उन्होंने कहा, “इसके अलावा हमने कोलकाता के एक अस्पताल में हमारे सहयोगी पर हुए हमले की निंदा की है।”

डॉक्टरों ने आजाद मैदान से ओल्ड गोवा मेडिकल कॉलेज परिसर तक मार्च निकाला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493