ठुकराए प्रेमी ने पूर्व प्रेमिका को परेशान करने के लिए ‘आतंकी’ धमकी दी

मुंबई, 17 जून (आईएएनएस)। ठाणे पुलिस ने मुंबई से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने अपनी पूर्व प्रेमिका को परेशान करने के लिए यहां के एक प्रमुख शॉपिंग मॉल में कथित ‘आतंकी खतरे’ की बात लिखी।

एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

इस तथाकथित ‘आतंकी खतरे’ का पता रविवार दोपहर को चला। शहर के विविआना मॉल के भूतल व पहली मंजिल के शौचालयों में पड़े पैम्फलेट से इसकी जानकारी हुई। इससे स्थानीय लोगों में दहशत पैदा हो गई।

ठाणे पुलिस आयुक्त विवेक फनसालकर के अनुसार, इन पैम्फलेट पर लिखा था, ‘गजवा-ए-हिंद’, ‘दादर सिद्धिविनायक मंदिर बूम’, आईएसआईएस आ रहा है, स्लीपर सेल सक्रिय है।’

पुलिस ने कहा कि इसके अतिरिक्त दो मोबाइल नंबर पाए गए। एक लड़की का व दूसरा एक लड़के था, दोनों एक ही लेखन में एक ही स्केचपेन से लिखे गए थे।

आतंकवाद रोधी दस्ते सहित ठाणे पुलिस की टीमों ने तुरंत कार्रवाई की और फोन नंबरों से लड़की और लड़के तक पहुंचा गया। इन युवाओं को पूछताछ के लिए लाया गया। दोनों एक स्थानीय कंपनी में काम करते हैं।

पूछताछ के दौरान लड़की ने उत्तर पूर्व मुंबई के विक्रोली में एक लड़के के साथ सात साल लंबे प्रेम संबंध को स्वीकार किया, लेकिन वे हाल ही में अलग हो गए थे। लड़की ने संदेह जताया कि वह लड़का इस आतंकी धमकी के लिए जिम्मेदार हो सकता है।

पुलिस ने उससे पूर्व प्रेमी केतन घोडके का पता लगाया और एक पुलिस टीम ने विक्रोली से रविवार की रात उसे घर से गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान घोडके ने स्वीकार किया कि उसने अपनी पूर्व प्रेमिका और उसके नए प्रेमी को परेशान करने के लिए उन ‘आतंकी धमकियों’ को लिखा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493