पूर्वी उप्र में बारिश के आसार, पश्चिमी क्षेत्र रहेंगे शुष्क

लखनऊ , 20 जून(आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तथा इसके आस-पास के क्षेत्रों में बुधवार को हुई बारिश से गर्मी से बड़ी राहत मिली है। इससे राजधानी के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। लखनऊ का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार आज मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन पूर्वी उप्र में कुछ स्थानों पर बारिश होने का अंदेशा है। वहीं, पश्चिमी उप्र में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि 22 जून को हल्की बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। मौसम विभाग ने मानसून आने में देरी की बात कही है।

गुरुवार को कानपुर का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस, आगरा का 30 डिग्री, प्रयाग का 29 डिग्री, फि रोजाबाद का 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, बुधवार को लखनऊ का तापमान सामान्य के मुकाबले 6 डिग्री कम 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। हालांकि न्यूनतम तापमान समान्य से दो डिग्री अधिक 28.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493